ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

35 लाख को टैबलेट-स्मार्टफोन की तैयारी में योगी सरकार

लखनऊ (मानवीय सोच) योगी कैबिनेट ने विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत 10 लाख टैबलेट और 25 लाख स्मार्टफोन खरीदने से संबंधित निविदा प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस मंजूरी से वित्त वर्ष 2022-23 के अंतर्गत 35 लाख युवाओं को टैबलेट-स्मार्टफोन देने का रास्ता साफ हो गया है।

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि योजना के तहत पांच वर्ष में दो करोड़ युवाओं को टैबलेट-स्मार्टफोन देने का लक्ष्य है। 2022-23 के लक्ष्य के लिए बजट में 3600 करोड़ की व्यवस्था की गई है। योजना के तहत शिक्षण संस्थाओं को अपने विद्यार्थियों का विवरण डीजी शक्ति पोर्टल पर अपलोड करना है। अब तक 60 लाख युवाओं का डाटा अपलोड किया गया है। नोडल संस्था यूपी डेस्को ने 20 लाख स्मार्टफोन-टैबलेट की खरीद की थी। इनमें से 16 लाख का वितरण 2021 से अब तक किया जा चुका है।

इन्हें लाभ: तकनीकी व व्यवसायिक पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को टैबलेट दिए जाएंगे। स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, कौशल विकास, पैरामेडिकल, नर्सिंग सहित विभिन्न शिक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रमों में अध्ययनरत युवाओं को स्मार्टफोन दिए जाएंगे। सेवा मित्र पोर्टल पर पंजीकृत युवाओं को भी लाभ मिलेगा।

Scroll to Top