ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मदरसा सर्वे विवाद के बीच मुस्लिम युवाओं को नौकरी दिलाएगी योगी सरकार

लखनऊ   (मानवीय सोच)  मदरसा सर्वेक्षण को लेकर चल रहे विवाद के बीच योगी  सरकार अल्पसंख्यक समुदाय के युवाओं के लिए एक व्यापक रोजगार अभियान चलाने जा रही है। 46 दिवसीय कार्यक्रम को चरणबद्ध तरीके से चलाया जाएगा। अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने जानकारी देते हुए कहा कि जो छात्र मदरसे से पास हुए उन्हें इसमें मौका दिया जाएगा। उन्होंने कि हमारा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि मदरसे छात्रों को आधुनिक शिक्षा प्रदान करें।

दनिश ने बताया कि पहले चरण में हम सभी 18 संभागों में रोजगार शिविर आयोजित करने जा रहे हैं। पुराने लखनऊ में एक रोजगार शिविर होगा जिसमें बड़ी अल्पसंख्यक आबादी है। इसी तरह कानपुर में एक ऐसा क्षेत्र है जहां सिख और मुसलमान बड़ी संख्या में रहते हैं। इसके बाद जिला स्तरीय शिविर आयोजित करेंगे, जहां राज्य सरकार के अधिकारी भी शीर्ष कंपनियों के अधिकारियों के साथ मौजूद रहेंगे। हालांकि दनिश ने कहा कि रोजगार अभियान सभी अल्पसंख्यकों (ईसाई, सिख, पारसी, बौद्ध और जैन) को शामिल किया जाएगा।

शीर्ष कंपनियां के लगेंगे स्टाल

दनिश ने बताया कि शीर्ष कंपनियां स्टॉल स्थापित करेंगी जहां से शिक्षित युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। वहीं ऑटोमोबाइल कंपनियां भी होंगी। उन्होंने कहा कि मदरसों के युवाओं को उनके लिए सरकार द्वारा चलाई जाने वाली विभिन्न कौशल योजनाओं और कल्याणकारी योजनाओं से भी जोड़ा जाएगा।

मुस्लिम इलाकों में भी भाजपा जीती

दनिश ने कहा कि यूपी के 75 में से कम से कम 20 जिलों में मुस्लिम पर्याप्त संख्या में मौजूद हैं। रामपुर जैसे कुछ जिलों में, वे कुल आबादी के आधे से अधिक हैं। मुरादाबाद और बिजनौर में समुदाय सबसे अधिक संख्या में है। फिर भी बड़ी उपस्थिति के बावजूद भी लोकसभा उपचुनावों में रामपुर और आजमगढ़ में भाजपा की जीत ने पार्टी को मजबूत किया है। राजनीतिक पर्यवेक्षकों ने स्वीकार किया है।

Scroll to Top