योगी बोले- बकरीद पर खुले में कुर्बानी बर्दाश्त नहीं

लखनऊ : (मानवीय सोच) सीएम योगी ने मंगलवार को 75 शहरों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि 4 जुलाई से सावन महीना शुरू हो रहा है। श्रावणी शिवरात्रि, नागपंचमी और रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा। सावन महीने में सोमवार पूजन का भी विशेष महत्व होता है। इसी महीने में कांवड़ यात्रा निकलेगी। कांवड़ यात्रा मार्ग पर कहीं भी खुले में मांस का खरीद-बिक्री न हो।

त्योहारों के बीच बिजली कटौती न हो

सावन महीने के शुरू होने से पहले 29 जून को बकरीद मनाया जाएगा। बकरीद पर कुर्बानी के लिए स्थान निश्चित किया जाना चाहिए। खुले में कुर्बानी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नही होगी। किसी भी दशा में कही भी प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी न हो। वहीं, सीएम ने कहा कि त्योहारों के बीच अनावश्यक बिजली कटौती न हो।

डीजे की आवाज को लेकर सीएम ने दिए निर्देश

सीएम ने कहा कि हर एक त्योहार पर शांति और सौहार्द के बीच हो। कावंड़ यात्रा मार्ग पर CCTV लगाई जाए। कांवड़ शिविर लगाए जाने के स्थान पहले से चिन्हित हों, ताकि आने-जाने वाले लोगों को कही रुकावट न हो। यात्रा मार्ग पर स्वच्छ्ता-सैनिटाइजेशन बनी रहे। रास्ते में स्ट्रीट लाइट की सुविधा हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *