योगी का ड्रग्स फ्री यूपी ऑपरेशन शुरू

यूपी  (मानवीय सोच)  नशे कारोबारियों की अब खैर नहीं है। सीएम योगी ने यूपी को ड्रग्स मुक्त करने के अभियान के तहत प्रदेश में बड़ा अभियान शुरू कराया है। इसी अभियान के तहत हर जिले के डीएम और एसपी को डेडलाइन भी दी गई है। जिलाधिकारियों और पुलिस प्रमुख को सीएम योगी ने सात दिन का समय देते हुए नशे के कारोबार को नेस्तनाबूत करने को कहा है। इसी के तहत एंट नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) का गठन भी किया गया है। योगी के निर्देश के बाद बड़े पैमाने पर छापेमारी शुरू हो चुकी है।

एसीएस होम अवनीश अवस्थी ने गुरुवा को बताया कि सीएम योगी के निर्देश के बाद पिछले दो दिनों से हर जिले में लगातार सर्च और छापेमारी चल रही है। पूरे राज्य में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सभी पुलिस अधिकारियों, डीएम, एसडीएम और सीओ को भी नशा करने और इसका कारोबार करने वालों को चेतावनी देने, तलाशी लेने के साथ इन पर नकेल कसने केलिए एक सप्ताह का समय दिया गया गया।

सीएम योगी ने दंगाइयों और अपराधियों पर शिकंजा कसने के बाद मंगलवार को ड्रग माफिया पर शिकंजा कसने के लिए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन किया था। इसके तहत जोन और क्षेत्रीय स्तर पर नारकोटिक्स पुलिस थानों की स्थापना की जाएगी। शुरुआत में बाराबंकी और गाजीपुर में थाने बनाएंगे।

सीएम योगी ने अवैध शराब और ड्रग के खिला़फ अभियान की समीक्षा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ड्रग माफिया के खिला़फ कठोरतम कार्रवाई करते हुए नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के पोस्टर सार्वजनिक स्थानों पर लगाने के निर्देश दिए थे।

तीन रीजन में बनी टीमें

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स पूरे उत्तर प्रदेश में तीन रीजन ( वेस्ट, सेंट्रल व ईस्ट ) में विभाजित की गई है। मुख्यालय स्तर पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के प्रभारी डीआईजी ( एएनटीएफ) होंगे। इनके साथ पुलिस अधीक्षक (एएनटीएफ) ऑपरेशन एवं पुलिस अधीक्षक (एएनटीएफ) मुख्यालय रहेंगे।

इसके साथ ही मुख्यालय स्तर पर अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय और पुलिस उपाधीक्षक-ऑपरेशन एवं पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय नियुक्त होंगे। तीनों रीजन के प्रभारी पुलिस उपाधीक्षक होंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *