योगी के मंत्री धर्मपाल सिंह बोले- गो मूत्र में गंगा और गोबर में होता लक्ष्मी का वास

उत्तर प्रदेश  (मानवीय सोच)  कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने संभल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहा है कि गाय के मूत्र में गंगा बसती है उसके गोबर में होता है लक्ष्मी का वास। आगे कहा कि गाय हमारी राष्ट्र माता और भाग्य विधाता है।

मंत्री धर्मपाल सिंह आगे बोले कि जहां गो पालन होता है उस जगह पर हमेशा खुशहाली रहती है। उनका यह अजीबो-गरीब बयान तब सामने आया जब भारतीय पशु कल्याण बोर्ड ने लोगों से 14 फरवरी को काउ हग डे मनाने की अपील की है। साथ ही उन्होंने काउ हग डे मनाने का भी समर्थन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *