योगी की मंत्री गुलाब देवी ने नरेंद्र मोदी को बताया भगवान का अवतार

संभल  (मानवीय सोच) संभल के चंदौसी में माध्यमिक शिक्षा स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री गुलाब देवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान का अवतार बताया। उन्होंने कहा कि भगवान ने उन्हें अपने प्रतिनिधि के रूप में भेजा है। वो चाहे, तो जब तक जीवन हैं, वह प्रधानमंत्री बने रहेंगे। मंत्री गुलाब देवी का यह बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

बुधवार को माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी चंदौसी में सीता रोड स्थित गणेश मंदिर पर गणेश चौथ मेला संस्थापक डॉ. गिरिराज किशोर गुप्ता की प्रतिमा का अनावरण करने गई थी। कार्यक्रम के बाद बातचीत के दौरान सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क द्वारा लगातार विवादित बयान दिए जाने के मामले में कहा कि यह लोकतांत्रित देश है। 

सभी को अपनी बात बोलने का, कहने का अधिकार हैं। इस हम अधिक ध्यान नहीं देते हैं। मोदी एक अवतार के रूप में हैं। यह एक असाधारण प्रतिभा हैं। इनका मुकाबला कोई नहीं कर सकता है।  अगर वो चाहे, तो जब तक उनका जीवन हैं, वह प्रधानमंत्री रहेंगे। यह अटकवादियों से प्रधानमंत्री पद से हटने वाले नहीं हैं, और ना कोई और दूसरे व्यक्ति आने वाले हैं। 

वह ऐसे असाधारण व्यक्तित्व हैं। मैं कहती हूं, कि वह अवतार हैं। भगवान ने उन्हें अपने प्रतिनिधित्व के रूप में भेजा है। वह जब जो चाहे करा देते हैं। वह चाहते हैं, तो घंटा बजवा देते हैं, वह चाहते हैं तो मजीरा बजवा देते हैं। कुछ भी करा लेते हैं। उनकी जो बात हैं, जो शब्द निकलते हैं, पूरा हिंदुस्तान उन्हें मानता है। इससे बड़ी ओर क्या बात हो सकती है।  राज्यमंत्री गुलाब देवी का यह बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *