मां पार्वती का किरदार निभाते हुए मंच पर ही गिर गया युवा कलाकार, मौत

जम्मू  (मानवीय सोच) बिश्नाह क्षेत्र में एक युवा कलाकार योगेश गुप्ता की मंच पर प्रस्तुति देने के दौरान मौत हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

जानकारी के अनुसार, बिश्नाह के कोठे सैनिया में गणेश उत्सव पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंच पर युवा कलाकार योगेश गुप्ता, मां पार्वती के रूप में प्रस्तुति दे रहा था। इसी बीच वह गिर पड़ता है। संगीत चलता रहता है, लेकिन योगेश का हिलना-डुलना बंद हो जाता है। कुछ मिनट तक किसी ने भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। लोगों ने सोचा की यह प्रस्तुति का हिस्सा है।

इसके बाद भगवान शिव के रूप में तैयार एक अन्य कलाकार मंच पर आता है और उसे अचेत देखकर मदद के लिए पुकारता है। फिर कलाकार योगेश को उप जिला अस्पताल बिश्नाह ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। योगेश की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *