ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

रामलला के दर्शन मार्ग पर असलहे के साथ दबोचा गया युवक

रामलला के दर्शन मार्ग पर एक युवक को पुलिस ने अवैध पिस्टल के साथ दबोच लिया है। उसके साथ आए दो अन्य साथियों को भी हिरासत में लिया गया है। हालांकि, साथियों के पास कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई है। मुख्य आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं, पुलिस, एसटीएफ व खुफिया विभाग के अधिकारी आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं। थानाध्यक्ष रामजन्मभूमि देवेंद्र पांडेय ने बताया कि रविवार की दोपहर लगभग 12:15 बजे रामलला के दर्शन मार्ग पर श्रद्धालुओं की जांच की जा रही थी। इस बीच तीन युवक बिड़ला धर्मशाला के सामने से प्रवेश करके तीर्थयात्री सुविधा केंद्र तक पहुंच गए।

जांच के दौरान एक युवक के पास से अवैध पिस्टल मिली। युवक की पहचान वाराणसी के लालपुर थाना क्षेत्र के पांडेयपुर निवासी सुमित सिंह के रूप में हुई। तीनों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया, जहां उनसे काफी देर तक पूछताछ की गई। उन्होंने बताया कि पूछताछ में पता चला कि आरोपी सुमित सिंह वाराणसी के एक बड़े होटल में कर्मचारी है। लालपुर थाना क्षेत्र निवासी उसके दोस्त राहुल सोनकर ने 25 मार्च को अपनी बिरयानी की दुकान पर हवाई फायरिंग की थी। मामले में उसके खिलाफ केस दर्ज हुआ था। वह इस समय जमानत पर है। उस समय फायरिंग में प्रयुक्त अवैध पिस्टल बरामद नहीं हुई थी, बल्कि वही पिस्टल लेकर सुमित घूमता था। 

Scroll to Top