अस्पताल का वीडियो बना रहे यूट्यूबर को चप्पल व लाठी से पीटा, डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश

सुल्तानपुर : (मानवीय सोच)  एएनएम सेंटर में अव्यवस्था का वीडियो बना रहे यू-ट्यूबर युवक की पिटाई के वायरल वीडियो का डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने सीधा संज्ञान लिया है। उन्होंने ट्वीट कर सीएमओ से इस पूरे मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई का निर्देश दिया।

इसके बाद चेती पुलिस ने पीड़ित यू-ट्यूबर की तहरीर पर एएनएम समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज किया। दूसरी तरफ सीएमओ ने भी तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर मामले की जांच शुरू करा दी है।

सराय गोकुल गांव स्थित एएनएम सेंटर पर पांच जुलाई को यू-ट्यूबर ललित यादव बदहाली की वीडियो बना रहा था। उसी दौरान उसे एक एएनएम द्वारा वीडियो बनाने से रोकने व पिटाई करने का वीडियो वायरल हो गया। इसमें एएनएम व उसके साथी लाठी और चप्पलों से यू-ट्यूबर को पीट रहे थे। वायरल वीडियो पर कड़ा रुख अपनाते हुए डिप्टी सीएम ने इस मामले की जांच कराने का निर्देश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *