ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अंतराष्ट्रीय संबंधों में वोट बैंक की राजनीति ना करें : अमेरिकी रिपोर्ट पर भारत का करारा जवाब

नई दिल्ली (मानवीय सोच)  भारतीय विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को अमेरिकी विदेश विभाग की उस रिपोर्ट पर तीखी प्रतिक्रिया दी है जिसमें अमेरिका ने कहा था कि भारत में अल्पसंख्यकों पर हमले हो रहे हैं। भारत ने बयान जारी कर कहा है कि अमेरिकी अधिकारियों ने इस मामले से अनजान हैं। विदेश मंत्रालय ने आगे कहा कि ‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अंतरराष्ट्रीय संबंधों में वोट बैंक की राजनीति चल रही है।’

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा ‘हमने अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता पर अमेरिकी विदेश विभाग की 2021 की रिपोर्ट पर की गई टिप्पणी पर संज्ञान लिया है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अंतरराष्ट्रीय संबंधों में वोट बैंक की राजनीति की जा रही है। हम आग्रह करेंगे कि गलत इनपुट और पक्षपाती विचारों के आधार पर आकलन से बचा जाए।’

दरअसल अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता पर अमेरिकी विदेश विभाग 2021 की रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि भारत में अल्पसंख्यक समुदायों पर हमले पूरे साल जारी रहे। अरिंदम बागची ने इसी रिपोर्ट हवाले से आगे कहा कि बहुलवादी समाज के तौर पर भारत धार्मिक स्वतंत्रता और मानवाधिकारों को महत्व देता है। हम  अमेरिका के साथ नियमित तौर पर नस्लीय हमलों और हेट क्राइम से जुड़े अपराधों पर चर्चा करते हैं।

इससे पहले भारत ने धार्मिक स्वतंत्रता रिपोर्ट को खारिज करते हुए कहा था कि किसी विदेशी सरकार को भारत के नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों की स्थिति के बारे में टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है।

Scroll to Top