ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अखिलेश बोले-चुनाव में हुई धांधली, इसलिए ‘कश्मीर फाइल्स’ लाई गई

आजमगढ़  (मानवीय सोच) समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत और अपनी पार्टी की हार को लेकर सरकार पर हमला बोला है। अखिलेश ने कहा कि चुनाव में हुई धांधली पर बहस ही न हो इसलिए फिल्म कश्मीर फाइल्स लाई गई है। अखिलेश ने कई सीटों का ब्योरा देते हुए बताया कि बड़े पैमाने पर धांधली की गई है।

सोमवार को अचानक अपने संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ पहुंचे अखिलेश ने विधायक और पूर्व मंत्री दुर्गा यादव के आवास पर मीडिया से बातचीत की। अखिलेश ने यह भी कहा कि कश्मीर फाइल्स से होने वाली कमाई से कश्मीरी विस्थापितों के लिए काम होना चाहिए। इसके लिए 25 लोगों की कमेटी बनाई जाए। कमेटी तय करे कि जो पैसा इकठ्ठा हो रहा है वह कैसे खर्च हो। सरकार को भी आगे आना चाहिए। पूरा पैसा प्रधानमंत्री फंड में न चला जाए। अलग अलग जगह रह रहे लोगों से बातचीत कर उनके ऊपर पैसा खर्च होना चाहिए।

अखिलेश ने विधानसभा चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए कहा कि एमएलसी चुनाव पर भी हमें प्रशासन से लड़ना होगा। अखिलेश ने कहा कि मुरादाबाद में 1 लाख 47 हजार वोट पाने वाले की काउंटिंग ढाई घंटे रोक दी गई। बाद में पता चला कि 700 वोटों से हरा दिया गया।

ओवैसी पर सवाल पूछने पर अखिलेश ने कहा कि जो भी लड़ेगा कुछ न कुछ वोट पाएगा। लेकिन सवाल तो यह है कि बसपा क्या कर रही थी। बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर का सपना था कि लोकतंत्र और संविधान से हमारा देश चले। बसपा ने तो अंदर ही अंदर बीजेपी से हाथ मिला लिया। इसलिए समाजवादियों को अंबेडकरवादियों को साथ लेकर चलना होगा। अंबेडकरवादियों को साथ जोड़कर एक नई लड़ाई लड़नी होगी।

सांसदी छोड़ने पर टटोलेंगे विधायकों का मन

अखिलेश यादव के अचानक आजमगढ़ पहुंचने के पीछे यहां से सांसदी छोड़ने की मंशा पर रायशुमारी माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि वह विधायकों और पदाधिकारियों से बातचीत कर यह जानने की कोशिश करेंगे कि सांसदी छोड़ने का यहां की राजनीति पर क्या असर हो सकता है।

यूपी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी भले ही बहुमत की रेस से बाहर हो गई है लेकिन वोट प्रतिशत में मिली शानदार बढ़त से उत्साहित है। ऐसे में सांसदी या विधायकी में से एक सीट छोड़ने को लेकर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव दुविधा में फंस गए हैं। आजमगढ़ आने से पहले होली के मौके पर वह मैनपुरी भी गए थे। वहां भी इस बारे में चर्चा हुई थी।

समाजवादी पार्टी ने विधानसभा चुनाव में सबसे शानदार सफलता पूर्वांचल में ही अर्जित की है। आजमगढ़ के साथ इससे सटे अंबेडकरनगर और गाजीपुर में तो समाजवादी पार्टी ने सभी सीटें जीत ली हैं। इसके अलावा आजमगढ़ से सटी मऊ, बलिया, जौनपुर में भी समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन भाजपा से बेहतर रहा है।

Scroll to Top