# अखिलेश यादव का बड़ा प्लान, 17 की टीम दिखाएगी कमाल

उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच) लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर समाजवादी पार्टी ने जमीन मजबूत करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। लोकसभा चुनाव में फिरोजाबाद के लिए बूथ कमेटी बनाने के साथ ही मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने की तैयारियां हो रही हैं। पूर्व सांसद ने वर्तमान पदाधिकारियों को किनारे कर लोकसभा के लिए पुराने कार्यकर्ताओं को कमान सौंपी है।

पार्टी के लिए काम कर रहे 17 लोगों को सेक्टर प्रभारी बनाया है। इसमें मुस्लिम मतदाताओं को साधने की जिम्मेदारी पूर्व महानगर अध्यक्ष हिकमत उल्ला खां, खालिद नसीर, छुट्टन भाई को दी गई है।

समाजवादी पार्टी मिशन 2024 के लिए पूरी तरह जुट गई है। अभी तक दिल्ली से बैठकर दिशा निर्देश देने वाले पूर्व सांसद अक्षय यादव चुनाव नजदीक देख सक्रिय हो गए हैं। पार्टी फिरोजाबाद विधानसभा को लेकर सबसे ज्यादा अलर्ट है। इस बार स्थितियां भी पहले से बदली हुईं है,
क्योंकि पार्टी से जुड़े पुराने नेता ही सांसद से काफी दिनों से अंसतुष्ठ थे। इसे देखते हुए पूर्व सांसद ने फिरोजाबाद विधानसभा के लिए 17 पुराने कार्यकर्ताओं की टीम तैयार की है।