ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# अखिलेश यादव बोले, यूपी में भी अगले छह महीने में चुनाव करवाएं जाएं

लखनऊ : (मानवीय सोच)  सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक देश एक चुनाव के मुद्दे पर कहा कि अगर ऐसा यूपी में भी हो जाए तो हम समाजवादियों से ज्यादा खुश कौन होगा। उन्होंने कहा कि देश के चुनाव के साथ ही यूपी में भी अगले छह महीने या एक साल में चुनाव करवाए जाएं। उन्होंने कहा कि जनता भी लोकसभा चुनाव का इंतजार कर रही है।

उन्होंने मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सपा के उम्मीदवार सुधाकर सिंह की जीत पर कहा कि इस चुनाव परिणाम ने राजनीति का नया रास्ता दिखाया है। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा संदेश यही है कि अगर कार्यकर्ता और नेता आंदोलनकारी बनकर सरकार के खिलाफ खड़े हो जाएंगे तो लोकतंत्र, संविधान बचेगा और देश को नया रास्ता मिलेगा। अखिलेश यादव शनिवार को सपा मुख्यालय में मीडिया को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि मैं सुधाकर सिंह और उनके साथियों को धन्यवाद देता हूं। आभार भी प्रकट करता हूं और इस जीत के लिए बहुत-बहुत मुबारकबाद देता हूं। घोसी के चुनाव परिणाम से ये पता चल गया है कि 2024 में भाजपा का सूपड़ा साफ होने वाला है।

Scroll to Top