ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अटल सेतु पर कार रोककर बिजनेसमैन ने लगा दी मौत की छलांग

52 वर्षीय एक व्यापारी ने मुंबई के अटल सेतु से छलांग लगा दी। अधिकारियों ने बताया कि कार से पुल पर पहुंचे शख्स ने गाड़ी रोककर बाहर निकलकर समुद्र में छलांग लगा दी। यह घटना बुधवार की है। तीन दिन पहले ही एक सरकारी बैंक के कर्मचारी ने भी अटल सेतु से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। सेंट्रल मुंबई के माटुंगा निवासी फिलिप शाह नामक व्यापारी बुधवार को अपनी सेडान कार से अटल सेतु पुल पर पहुंचे थे।

कार रोकने के बाद वह बाहर निकले और सीधे समुद्र में कूद गए। अटल सेतु के सीसीटीवी कंट्रोल रूम में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने कैमरों के जरिए यह घटना देखी और तुरंत सुरक्षा बलों और बचावकर्मियों को सूचित किया। व्यापारी के पुल से समुद्र में कूदने के बाद तलाशी अभियान चलाया गया। उसे ढूंढकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कार से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई। इसके बाद परिजनों से संपर्क किया गया। पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक, वह पिछले कुछ दिनों से काफी तनाव में था। पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है। 

Scroll to Top