ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अधीर रंजन की अर्जी के खिलाफ HC पहुंचे चिदंबरम

नई दिल्ली (मानवीय सोच)  कांग्रेस नेता पी चिदंबरम को अपनी ही पार्टी के समर्थक वकीलों के विरोध का सामना करना पड़ा। वकीलों ने यहां तक कह दिया कि ‘हम तुम पर थूकते हैं। तुम टीएमसी के एजेंट बन गए हो।’ दरअसल मामला यह था कि पी चिदंबरम कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की एक पीआईएल का विरोध करने कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंचे थे। चौधरी इस समय पश्चिम बंगाल में कांग्रेस प्रभारी हैं और लोकसभा सांसद हैं।

क्या है मामला?

दरअसल अधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए साल 2018 में एक याचिका दाखिल की थी। इसमें उन्होंने मांग की थी कि मामले की जांच सीबीआई से करवाई जाए। मामला पश्चिम बंगाल की मेट्रो  डेयरी के 47 प्रतिशत शेयर केवेंटर ऐग्रो लिमिटेड को बेचने का था। आरोप है कि कंपनी ने शेयर खरीदने के बाद 15 प्रतिशत शेयर सीधे सिंगापुर की कंपनी को ट्रांसफर कर दिए। 2011 से अब तक ममता बनर्जी सरकार ने केवल इतना ही विनिवेश किया है।

पी चिदंबरम केवेंटर ऐग्रो लिमिटेड की तरफ से कोर्ट पहुंचे थे। उन्होंने कोर्ट से अधीर रंजन की पीआईएल को खारिज करने की मांग की। जब वह कोर्ट परिसर से बाहर जाने लगे तो वकीलों ने नारेबाजी शुरू कर दी। वकीलों ने उन्हें घेर लिया और यहां तक कहा कि वह टीएमसी के एजेंट हैं।

वकील और कांग्रेस नेता कौस्तव बागची चिल्ला रहे थे, हम तुम पर थूकते हैं। जब तुम्हारी पार्टी के कार्यकर्ता अत्याचार से लड़ रहे हैं तो तुम टीएमसी के एजेंट बने हुए हो। तुम राज्य के कांग्रेस चीफ की पीआईएल का विरोध कर रहे हो। गो बैक मिस्टर चिदंबरम। एक महिला भी लगातार  चिल्ला रही थी, ‘गो बैक।’ उसने अपना काला गाउन भी चिदंबरम के आगे लहराया।

 

Scroll to Top