ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अनुराग ठाकुर की अहम भूमिका, AAP अध्यक्ष समेत कई नेता BJP में शामिल

हिमाचल प्रदेश (मानवीय सोच) आम आदमी पार्टी (आप) की हिमाचल प्रदेश   इकाई की जड़ हिलाने में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर  की अहम भूमिका बताई जा रही है. उन्होंने राज्य में विधान सभा चुनाव होने से पहले आप की चुनावी संभावनाओं को कम करने में सक्रिय भूमिका निभाई है. सूत्रों के अनुसार, वह सक्रिय रूप से विपक्षी दलों से असंतुष्ट नेताओं के निकलने की राह बनाने में जुट गए हैं.

आप की योजना को झटका

पिछले 8 अप्रैल की आधी रात आप के शीर्ष राज्य नेतृत्व को पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा की उपस्थिति में बीजेपी में शामिल कर ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में विस्तार करने की आप की महत्वाकांक्षी योजना को एक बड़ा झटका दिया है.  हिमाचल प्रदेश  आप के अध्यक्ष अनूप केसरी और आप के अन्य नेता नड्डा और ठाकुर की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हो गए.

तिरंगा यात्रा का किया था आयोजन

एक दिन पहले दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल  और भगवंत मान  ने मंडी में ‘तिरंगा यात्रा’ का आयोजन कर हिमाचल प्रदेश में आप के अभियान की शुरुआत की थी. ‘मध्यरात्रि तख्तापलट’ से कुछ घंटे पहले, ठाकुर ने राष्ट्रीय राजधानी के अरुण जेटली स्टेडियम  में दिल्ली पुलिस कमिश्नर इलेवन के खिलाफ नाबाद 47 रनों की शानदार पारी खेली थी. केंद्रीय मंत्री के नेतृत्व में एमपी इलेवन मैच हार गया, लेकिन उन्होंने साल के अंत में हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुनावों से पहले केजरीवाल की आप के खिलाफ एक बड़ी राजनीतिक जीत हासिल की.

बीजेपी में शामिल हुए नेता

मंडी में आप की यात्रा के बाद ठाकुर और अन्य बीजेपी नेता सक्रिय हो गए और 8 अप्रैल को तख्तापलट कर दिया. बता दें कि केंद्रीय मंत्री राष्ट्रीय राजधानी के अरुण जेटली स्टेडियम में एक दोस्ताना क्रिकेट मैच खेल रहे थे. सूत्रों ने बताया कि मैच खत्म होने के बाद वह पुरस्कार वितरण समारोह से पहले स्टेडियम से चले गए, ताकि हिमाचल प्रदेश आप अध्यक्ष को बीजेपी में शामिल किया जा सके.

हिमाचल के हैं अनुराग ठाकुर

पार्टी के एक अंदरूनी सूत्र ने कहा कि ठाकुर ने मैच शुरू होने से पहले सब कुछ ठीक कर दिया था और नड्डा के मार्गदर्शन में सुनिश्चित किया कि यह उसी दिन हो. जब बीजेपी (BJP) प्रमुख हिमाचल प्रदेश में थे, केंद्रीय मंत्री ने हिमाचल प्रदेश आप महिला विंग की प्रमुख ममता ठाकुर और अन्य नेताओं को नई दिल्ली में बीजेपी में शामिल करना सुनिश्चित करके एक और तख्तापलट किया. हिमाचल प्रदेश नड्डा और ठाकुर दोनों का मूल राज्य है.

आप ने खोई जमीन

हिमाचल प्रदेश की आप इकाई के पूरे नेतृत्व को पार्टी में शामिल कर ठाकुर और भाजपा ने पंजाब (Punjab) में ऐतिहासिक जीत के बाद नए राज्य में विस्तार करने की आप के राष्ट्रीय संयोजक की योजना को बड़ा झटका दिया है. बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि विधान सभा चुनाव से कुछ महीने पहले, आप के पास हिमाचल प्रदेश में अब कोई संगठन और नेतृत्व नहीं है. 6 महीने के भीतर एक नया संगठन बनाना दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के लिए एक चुनौतीपूर्ण काम होगा. आप ने अब तक अपनी सारी जमीन खो दी है.

आप के नाराज नेताओं को किया टारगेट

बीजेपी के एक अन्य पदाधिकारी ने कहा कि ठाकुर ने तख्तापलट के लिए आप कैडर में नाराज लोगों का इस्तेमाल किया है और यह उनकी राजनीतिक परिपक्वता को भी दर्शाता है. पार्टी के एक पदाधिकारी ने कहा कि ठाकुर का ध्यान केवल हिमाचल प्रदेश में बीजेपी सरकार की वापसी सुनिश्चित करने पर है और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में इसे हासिल करने की योजना को वह कार्यरूप दे रहे हैं.

Scroll to Top