ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अपनी ही दुकानें तोड़ने को मजबूर हैं प्रयागराज के व्यापारी

महाकुंभ 2025 की तैयारी को लेकर शहर की तमाम सड़कों का चौड़ीकरण किया जा रहा है। वहीं नैनी में किये जा रहे ध्वस्तीकरण से व्यापारियों को लाखों का नुकसान हुआ है। अब व्यापारी इस नुकसान की भरपाई के लिए सीएम योगी को पत्र लिखकर गुहार लगा रहे हैं। नैनी स्टेशन रोड से लेकर मेवालाल की बगिया तक सड़क चौड़ीकरण के लिए किये गये ध्वस्तीकरण में हजारों व्यापारियों को लाखों का नुकसान हुआ है। इसमें कोई चाय की दुकान तो कोई कपड़े और जूते व बर्तन का व्यापारी है। ध्वस्तीकरण में इन व्यापारियों की दुकान के साथ मकान का आधा हिस्सा गिरा दिया गया। जिससे इनके करोबार पर बड़ा असर पड़ा है।

शनिवार को सभी व्यापारियों ने एक जुट होकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुआवजे की मांग की है। व्यापार मंडल महामंत्री एवं भाजपा नेता घनश्याम जायसवाल ने एक पत्र के माध्यम से संपूर्ण नैनी क्षेत्र के व्यापारियों के लिए मुआवजे की मांग की है। उन्होंने बताया कि स्टेशन रोड, कसाई मोहल्ला, जेल रोड, खारकोनी, लोकपुर ,अरैल, नई बाजार इन स्थानों पर पीडीए द्वारा चौड़ीकरण का कार्य हो रहा है। जिसमें मकान दुकान तोड़े गए एवं लोगों का एक लाख से लेकर पांच लाख तक का नुकसान हुआ। सैकड़ो व्यापारी बेघर हो गए। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग है की प्रयागराज के जिला अधिकारी से जांच कराते हुए व्यापारियों को उचित मुआवजा दिया जाए। 

Scroll to Top