ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अफगानिस्तान पर पाकिस्तान ने किया एयरस्ट्राइक

काबुल (मानवीय सोच) पाकिस्तान सेना द्वारा अफगानिस्तान में किए गए एयरस्ट्राइक में कम से कम 30 अफगान नागरिक मारे गए या घायल हुए हैं। यह रिपोर्ट टोलो न्यूज ने दी है। टोलो न्यूज की रिपोर्ट मुताबिक अफगानिस्तान के दक्षिणपूर्वी कुनार और खस्त प्रांत में पाकिस्तानी सेना के हवाई हमले में बच्चे और महिलाएं हुए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों ने टोलो न्यूज को बताया है कि पाकिस्तान के विमानों ने कुनार में शिल्टन इलाके और खोस्त के स्पराई जिले के एक इलाके को निशाना बनाया जिसमें आम नागरिक हताहत हुए हैं। मामले को लेकर पाकिस्तानी सरकार और अफगानिस्तान विदेश मंत्रालय ने अब तक इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

खोस्त सुरक्षा विभाग के अधिकारी ने की घटना की पुष्टि

कुनार में स्थानीय अधिकारियों ने अब तक इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है लेकिन खोस्त सुरक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने घटना की पुष्टि की हालांकि उन्होंने नागरिक हताहतों के बारे में विवरण नहीं दिया। खोस्त में रहने वाले वजीरिस्तान के एक आदिवासी बुजुर्ग ने टोलोन्यूज को बताया कि पाकिस्तानी सेना के विमानों ने इलाके में वजीरिस्तान प्रवासियों के शिविर को निशाना बनाया जिसमें कम से कम 30 लोग मारे गए या घायल हो गए हैं। कुनार में प्रत्यक्षदर्शियों ने पाकिस्तानी बलों के हवाई हमले में पांच लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है।

डूरंड लाइन है विवादों की जड़?

काबुल में तालिबान के आने के बाद से पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बॉर्डर को लेकर रार बढ़ गया है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि बॉर्डर को लेकर दोनों पक्षों के बीच मतभेद हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में एक पाकिस्तानी सैन्य हेलिकॉप्टर को गोली मार दिए जाने के बाद तालिबान और पाकिस्तानी के सैनिक दक्षिण-पश्चिमी अफगानिस्तान के निमरोज प्रांत में डूरंड रेखा पर हाई अलर्ट पर है।

पाकिस्तान और अफगानिस्तान पर नजर रखने वाले लोगों का कहना है कि डूरंड लाइन को लेकर तालिबान बहुत दृढ़ है। ऐसे में दोनों पक्षों को बातचीत के जरिए मसले को सुलझाना चाहिए और विवाद को और आगे नहीं बढ़ने दिया जाना चाहिए।

Scroll to Top