ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अफसरों पर भड़के मेयर, कहा- एसी से बाहर निकलें

आगरा  (मानवीय सोच)  आगरा में नाले चोक, सड़कों पर कचरा, टॉयलेट गंदे, उफनता सीवर और कूड़े में आग, इन सब मुद्दों पर नगर निगम के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में मेयर नवीन जैन भड़क गए। मेयर ने सफाई में लापरवाही, शिकायतें दूर न होने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की फटकार लगाई। उन्होंने 15 जून तक हर हाल में हर वार्ड में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन शुरू करने को कहा। अफसरों से कहा कि एसी वाले कमरों से बाहर निकलकर सफाई कराएं। जीपीएस वाले फोटो खींचने की जगह समस्या का हल कराएं। ऐसा न कर पाएं तो अपना ट्रांसफर करा लें। अब कार्रवाई का वक्त है। दंड भुगतने के लिए तैयार रहें।

बुधवार को निगम कार्यकारिणी कक्ष में नगर आयुक्त के साथ सभी अधिकारियों की मौजूदगी में मेयर नवीन जैन ने नाला सफाई और डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए 15 जून की तारीख तय कर दी। मेयर ने कहा कि नालों की सफाई ढंग से नहीं हो रही। सड़कों पर गंदा पानी आया तो संबंधित अफसर की जवाबदेही होगी।

सफाई सुपरवाइजरों की लापरवाही से नाराज मेयर ने कहा कि उनकी हाजिरी दोनों वक्त लगाई जाए। वह मौके पर नहीं पहुंच रहे तो सफाई कर्मचारी भी गायब रहते हैं। आधे कर्मचारी भी फील्ड में नहीं दिखते। उच्च अधिकारी औचक निरीक्षण कर हाजिरी जांचें। बैठक में अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रसाद यादव, जलकल महाप्रबंधक आरएस यादव, चीफ इंजीनियर बी एल गुप्ता, संजय कटियार आदि मौजूद रहे।

15 जून तक कैसे साफ करोगे 446 नाले

एक अप्रैल से शुरू किए गए नाला सफाई अभियान को लेकर मेयर नाराज दिखे। मेयर ने पूछा कि छोटे बड़े 446 नाले हैं, उनमें 31 बड़े, 18 भूमिगत नाले हैं। उनकी सफाई कैसे करोगे। कोई कार्ययोजना हो तो बताएं। टेल से बड़े नालों की सफाई बृहस्पतिवार से ही शुरू करें। रोशन मोहल्ला, अबुल उलाई दरगाह नाला, मुगल रोड, गोकुलपुरा, कैलाशपुरी, मंटोला, काजीपाड़ा, बिजलीघर, महावीर नाला, मधु नगर नाले की तलीझाड़ सफाई कराएं।

हाजिरी लगाई और हो गए गायब

दिसंबर में विशेष सदन के बाद पहली बार सफाई की बैठक कर रहे मेयर नवीन जैन ने कहा कि कर्मचारी हाजिरी लगाकर गायब हो जाते हैं। सुपरवाइजर क्षेत्र में होते ही नहीं तो पता नहीं चलता। आधे से कम कर्मचारी फील्ड में जा रहे हैं। जो जा रहे हैं, वह हाजिरी लगाकर कहीं और काम पर चले जाते हैं। इस पर लगाम लगाई जाए। वबाग कंपनी के अधिकारियों से सीवर शिकायतों के निदान के लिए कहा। कंपनी को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।

पानी के बिना कैसे साफ कर रहे टॉयलेट

कागजों पर सफाई के आंकड़ों को दरकिनार कर मेयर ने पूछा कि पानी की टंकी के बिना शौचालयों की सफाई कैसे की जा रही है। शौचालय की सफाई देख रहे अधिकारी को जमकर फटकार लगाई। नियमित सफाई न होने से बाजारों में व्यापारी टॉयलेट हटाने की मांग कर रहे हैं। मेयर ने पिंक टॉयलेट, मोबाइल टॉयलेट और सुलभ शौचालय में सफाई की जवाबदेही तय करने के लिए नगर आयुक्त से कहा।

कूड़ा फेंकते दिखे तो लगाएं जुर्माना

मेयर ने कहा कि 15 जून तक शहर कूड़ा मुक्त, डलावघर मुक्त चाहिए। अगर सड़क पर कोई कूड़ा फेंके तो तुरंत जुर्माना लगाएं। जहां डलावघर हटाया जा चुका है, अगर वहां कोई कॉलोनी कचरा डाले तो नोटिस थमाएं। गंदगी करने वालों पर सख्ती बरतें। स्वच्छता सर्वेक्षण में पिछड़ने के बाद यह समय व्यवस्थाएं सुधारने का है। मेयर ने नगर आयुक्त निखिल टी फुंडे से मॉनीटरिंग करने को कहा। 15 दिन बाद समीक्षा कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
Scroll to Top