ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# अब पढ़ाई के साथ कमाई कर सकेंगे सीसीएसयू के छात्र

मेरठ : (मानवीय सोच) चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) में इस साल पहली बार शुरू हुए ज्योतिर्विज्ञान से परास्नातक कोर्स के विद्यार्थी कुंडली भी बनाएंगे। इसके अलावा वैदिक कर्मकांड में पीजी डिप्लोमा करने वाले विद्यार्थी हवन-यज्ञ, प्रतिष्ठान व गृह प्रवेश व विवाह संस्कार समेत सभी 16 संस्कार कराएंगे। इस प्रस्ताव पर वित्त समिति की स्वीकृत मिल चुकी है। अब कार्यपरिषद (ईसी) की अनुमति का इंतजार है।

एनईपी के तहत विद्यार्थियों के बहुर्मुखी विकास के लिए इंटर्नशिप पर खासा जोर दिया गया है। ताकि विद्यार्थियों को रोजगार के सहज अवसर मिल सकें। इसके लिए सीसीएसयू के संस्कृत विभाग में शिक्षा सत्र 2023-24 में शुरू हुए ज्योतिर्विज्ञान में परास्नातक पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों की इंटर्नशिप के दौरान जनता से जुड़ाव की तैयारी है। इसके तहत विद्यार्थी न सिर्फ कुंडली बनाएंगे बल्कि कुंडली देखकर भविष्य भी बताएंगे और विवाह के लिए कुंडली का मिलान भी करेंगे।

वहीं, कर्मकांड में पीजी डिप्लोमा करने वाले विद्यार्थी इंटर्नशिप के दौरान हवन-यज्ञ, गृह प्रवेश पूजन, नामकरण संस्कार व विवाह संस्कार समेत सभी 16 संस्कार कराएंगे। इससे न सिर्फ सीसीएसयू की आमदनी होगी बल्कि विद्यार्थियों को ज्योतिर्विज्ञान और कर्मकांड में आत्मविश्वास भी पैदा होगा और रोजगार के अच्छे अवसर मिलेंगे। 
Scroll to Top