ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अमित शाह बोले- सपा में S का मतलब संपति, P का मतलब परिवार

(मानवीय सोच) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को समाजवादी पार्टी पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी (एसपी) के एस का मतलब संपत्ति और पी का मतलब परिवारवाद है। इसका मतलब है कि संपत्ति एकत्र करना और परिवार के लोगों को सत्ता देना। उन्होंने बताया कि सपा सरकार में अखिलेश के परिवार से 45 लोगों को अलग-अलग पद मिले थे। शाह ने कहा, “पहले और दूसरे चरण के चुनाव के नतीजों ने ही तस्वीर बता  दी है। शाह ने दावा किया के दो चरणों में ही साइकिल और हाथी साफ हो गए।”

गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को खीरी जिले के मोहम्मदी कस्बे में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। अपने 35 मिनट के भाषण में गृहमंत्री ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं गिनाई और समाजवादी पार्टी पर करारा हमला किया। अमित शाह ने कहा कि दो चरणों के चुनाव में ही पूरा रिजल्ट आ गया है। दो चरणों ने 300 सीटों की नींव रख दी है, जबकि तराई वाले 300 सीटें पार का मार्ग प्रशस्त करेंगे।

गृह मंत्री ने कहा कि भाजपा गरीबों, पिछड़ों, असहायों के लिए शासन करती है। सपा-बसपा पार्टी अपनी-अपनी जातियों के लिए शासन करती है। जब सपा अती थी तो एक जाति का भला होता था, जब बसपा आती थी तो दूसरी जाति का भला होता था। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ जी के मुख्यमंत्री बनने के बाद यूपी में कोई माफिया-बाहुबली है क्या? इन सभी को जेल में डालने का काम योगी जी ने किया है। यूपी में एक भी बाहुबली नहीं है। यूपी में अब बजरंग बली के अलावा कोई नहीं है।

गृह मंत्री ने कहा कि कश्मीर से धारा 370 खत्म करने का जब मैं बिल लेकर आया, तब कहा गया कि खून की नदियां बह जाएंगी, लेकिन किसी ने एक कंकर भी चलाने की हिम्मत नहीं की। शाह बोले कि जब हमने कहा कि कोरोना का स्वदेशी टीका बन गया तो अखिलेश पहले मना करते थे, बाद में खुद भी टीका लगवा लिया। यूपी वाले अखिलेश की सुनते नहीं हैं। शाह ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब में कांग्रेस कहती है कि यूपी वालों को घुसने नहीं देंगे। शाह ने कहा कि देखता हूं कि कौन रोकता है।

Scroll to Top