ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अमेठी हत्याकांड में बड़ा खुलासा! दलित टीचर की पत्नी पूनम के साथ था चंदन वर्मा का प्रेम प्रसंग

अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के अहोरवा भवानी चौराहे के पास एक सरकारी स्कूल के दलित शिक्षक, उनकी पत्नी और दो नाबालिग बच्चों की हत्या मामले में एक बड़ा और सनसनीखेज अपडेट सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार, दलित शिक्षक की पत्नी पूनम भारती से आरोपी चंदन वर्मा का कथित तौर पर प्रेम प्रसंग चल रहा था. बता दें कि चंदन पर पूरे परिवार की हत्या करने का आरोप है. दावा है कि चंदन ने शिक्षक के घर पहुंचकर पूरे परिवार पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उन्हें मौत के घाट उतारा है. अमेठी के पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने बताया कि सुनील (35) सरकारी शिक्षक थे,

जो अहोरवा भवानी चौराहे पर किराए के मकान में रहते थे. उन्होंने कहा कि इस वारदात में सुनील की पत्नी पूनम (32), बेटी दृष्टि (6) और एक साल की बेटी की भी मौत हो गई.  अधिकारी ने कहा कि सुनील रायबरेली के मूल निवासी थे और पन्हौना के एक सरकारी स्कूल में शिक्षक थे. स्थानीय लोगों के अनुसार, गोली की तेज आवाज सुनकर पड़ोसी घर के अंदर पहुंचे तो परिवार के सभी सदस्यों को मृत पाया.  पुलिस ने मामले की जांच के लिए स्थानीय थाने की टीम गठित की हैं. जांच में स्थानीय खुफिया इकाई और विशेष अभियान समूहों की टीमों की भी मदद ली जा रही है. अधिकारी ने कहा, ‘हम हमलावरों की पहचान करने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रहे हैं.’

Scroll to Top