ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# अमौसी-चारबाग बस अड्डों में बनेंगे शॉपिंग मॉल

लखनऊ : (मानवीय सोच) अमौसी और चारबाग बस अड्डों के साथ शॉपिंग मॉल बनेंगे। आलमबाग बस अड्डे की तर्ज पर ही इन बस अड्डों को भी पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर विकसित किया जाएगा। परिवहन विभाग की ओर से तैयार किए गए प्रस्ताव को मंगलवार को राज्य सरकार की कैबिनेट बैठक में मंजूरी भी मिल गई। वहीं पहले से चयनित गोमतीनगर बस अड्डे को विकसित करने के लिए जल्द ही शिलान्यास होगा।

परिवहन निगम के लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने बताया कि चारबाग और अमौसी बस स्टेशन को भी आलमबाग बस अड्डे की तर्ज पर विकसित करने का प्रस्ताव बनाया गया है। इसके तहत इन दोनों बस स्टेशनों पर भी नीचे बस अड्डा बनेगा और ऊपर शॉपिंग मॉल, मल्टीप्लेक्स, भूमिगत पार्किंग, दुकानें, फूड कोर्ट की सुविधाएं होंगी। यात्रियों के बैठने के लिए एसी वेटिंग एरिया और बसों के लिए प्लेटफॉर्म बनेंगे। अमौसी में जहां पर बस स्टेशन बनेगा वहां पर अभी बसों को ठीक करने की कार्यशाला है। बस स्टेशन बनने के बाद यहां से कानपुर, आगरा, झांसी, उरई, दिल्ली, प्रयागराज व पूर्वांचल की बसें चलेंगी।

Scroll to Top