ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# अयोध्या एनकाउंटर की सूचना नहीं देने पर एनएचआरसी सख्त

लखनऊ : (मानवीय सोच)  राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने महिला मुख्य आरक्षी के साथ सरयू एक्सप्रेस में बर्बरता करने वाले बदमाशों के एनकाउंटर की सूचना नहीं देने पर सख्त रुख अपनाते हुए डीजीपी और अयोध्या के डीएम व एसएसपी को नोटिस थमाते हुए आठ हफ्ते में जवाब तलब किया है। बता दें कि घटना के बाद 22 सितंबर को अयोध्या में अनीश, आजाद खान तथा विशंभर दयाल दुबे के साथ हुई कथित मुठभेड़ मामले में पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने आयोग से शिकायत की थी।

आयोग के मुताबिक अफसरों ने नियमानुसार मुठभेड़ की सूचना निर्धारित समय पर आयोग को नहीं भेजी थी। आयोग ने इन अफसरों से घटना के विस्तृत विवरण सहित इससे जुड़े तमाम अभिलेख भी मांगे हैं, जिसमें मजिस्ट्रेट जांच, फॉरेंसिक जांच, बैलेस्टिक जांच, एफआईआर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मृतक का आपराधिक इतिहास आदि शामिल है। साथ ही घटना को फर्जी बताए जाने के संबंध में प्राप्त शिकायतों पर की गई कार्रवाई का विवरण भी तलब किया है।

Scroll to Top