अयोध्या : (मानवीय सोच) राम मंदिर का जनवरी में उद्घाटन होना है. इससे पहले अयोध्या के रियल्टी सेक्टर में जबरदस्त तेजी आई है. मंदिर और उसके आसपास जमीन की कीमतें 12 गुना से 20 गुना तक बढ़ गई हैं खासकर चौदह कोसी परिक्रमा, रिंग रोड, लखनऊ-गोरखपुर राजमार्ग के आसपास की भूमि के रेट आसमान छू रहे हैं. यहां तेजी से निर्माण कार्य भी चल रहा है इसकी वजह है कि 2024 के अंत तक पर्यटकों की संख्या चार से पांच गुना बढ़कर 4-5 करोड़ तक पहुंच सकती है. अयोध्या के स्टांप और पंजीकरण विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 2017-18 और 2021-22 के बीच संपत्ति पंजीकरण में चार गुना से अधिक की वृद्धि हुई है
