ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# अयोध्या में दीपोत्सव : 21 लाख दीये प्रज्ज्वलित करने का लक्ष्य

अयोध्या : (मानवीय सोच) दीपोत्सव मेले में इस बार सरयू तट पर 21 लाख दीये प्रज्ज्वलित करने का लक्ष्य है। इसकी तैयारी को लेकर मुख्य विकास अधिकारी अनिता यादव ने बैठक की। इसमें सभी विभागों को जिम्मेदारी दी गई। जिलाधिकारी के आवासीय सभागार में आयोजित बैठक में निदेशक पर्यटन/नोडल अधिकारी दीपोत्सव प्रखर मिश्रा व एडीएम सिटी/मेलाधिकारी सलिल कुमार पटेल मौजूद रहे। एडीएम ने बैठक में बताया कि नौ नवंबर को गोवस्त द्वादशी, 10 नवंबर को धन त्रयोदशी, 11 नवंबर को नरक चतुर्दशी/छोटी दीपावली दीपोत्सव और 12 नवंबर को दीपोत्सव का पर्व होगा। 

बैठक में दीपोत्सव में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों से संबंधित संस्कृति, सूचना, पर्यटन, नगर निगम, परिवहन, उद्यान, विद्युत, सिंचाई, लोक निर्माण विभाग, चिकित्सा आदि के अफसरों ने अपने विभाग से तैयारियों के बारे में जानकारी दी। अफसरों को सप्ताह भर में इस पर कार्रवाई तेज करने का निर्देश दिया गया। बैठक में दीपोत्सव पर अयोध्या के प्रमुख धार्मिक स्थलों, प्रमुख स्थानों पर दीप प्रज्जवलन, चौदह कोसी एवं पंचकोसी परिक्रमा एवं कार्तिक पूर्णिमा मेला को सकुशल संपन्न कराए जाने के संबंध में चर्चा की गई।

Scroll to Top