अयोध्या : (मानवीय सोच) दीपोत्सव पर राम की नगरी अयोध्या दीयों से जगमगा उठी है। नगर में हर तरफ दीयों की कतार ही नजर आती है। इस बार के दीपोत्सव में अयोध्या धाम में एक साथ 22 लाख 23 हजार दीयों को जलाने का रिकॉर्ड बनाया गया। सब कुछ ऐसा लग रहा है जैसे देवलोक पृथ्वी पर उतर आया हो।
