ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अरविंद केजरीवाल, घर पर हमले के बाद बोले , मैं देश के लिए जान भी दे सकता हूं

नई दिल्ली (मानवीय सोच)  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर हमले के एक दिन बाद उन्होंने कहा है कि वह देश के लिए जान भी दे सकते हैं। आम आदमी पार्टी ने कहा था कि भाजपा के लोग अरविंद केजरीवाल की हत्या की साजिश कर रहे हैं। पार्टी की तरफ से कहा गया था कि जब चुनाव में जीत हासिल नहीं कर पाए तो केजरीवाल को मारने की कोशिश की जा रही है।

दिल्ली में ई-ऑटो के लॉन्च प्रोग्राम में संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा, ‘केजरीवाल महत्वपूर्ण नहीं है, यह देश जरूरी है।’ उन्होंने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी को इस तरह की गुंडागर्दी शोभा नहीं देती। इससे देश के युवाओं को गलत संदेश जाता है।

बता दें कि बुधवार को केजरीवाल के घर के बाहर भाजपा युवा मोर्चे के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। विधानसभा में ‘द कश्मीर फाइल्स’ पर दिए गए बयान के बाद कई जगहों  पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ  प्रदर्शन किए। इसी श्रृंखला में उनके घर के बाहर भी वोरोध हो रहा था।

इसके बाद आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कहा कि भाजपा के लोगों ने केजरीवाल के घर पर हमला किया और सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। चुप्पी तोड़ते हुए दिल्ली के सीएम ने कहा, हमें मिलकर देश को आगे ले जाना है। हमने लड़ने में ही 75 साल गंवा दिए।

Scroll to Top