ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अलर्ट जारी: भारत-नेपाल बॉर्डर की सुरक्षा बढ़ी ,गणतंत्र दिवस पर घुसपैठ की आशंका

मुजफ्फरपुर (मानवीय सोच) गणतंत्र दिवस को लेकर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था चौकस कर दी है। सीमा पर तैनात सभी 12 बटालियन को नियमित तौर पर बॉर्डर पेट्रोलिंग, जांच और तलाशी अभियान चलाने का भी निर्देश दिया गया है।

भारत-नेपाल का बॉर्डर खुला हुआ है। इससे संदिग्धों के प्रवेश की आशंका बनी रहती है। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को बिहार सहित पूरे देश में मनाया जाना है। इस दौरान खुफिया एजेंसियों ने आशंका जतायी है कि भारत-नेपाल बॉर्डर के खुले होने की वजह से संदिग्ध उस रास्ते भारत में प्रवेश कर सकते हैं। साथ ही आपराधिक घटनाओं को अंजाम भी दे सकते हैं, जिसे लेकर मुख्यालय ने एसएसबी को अलर्ट किया है।

एसएसबी के मुजफ्फपुर सेक्टर डीआईजी रंजीत ने कहा है कि उनके सभी बटालियन अलर्ट हैं। मिले निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन कर रहे हैं। साथ ही खुफिया इनपुट भी जुटा रहे हैं, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई भी की जा रही है।

बिहार से 631 किलोमीटर में लगा है भारत-नेपाल का बॉर्डर

भारत-नेपाल का बॉर्डर 631 किलोमीटर में बिहार से लगा हुआ है। इसकी निगरानी स्थानीय पुलिस के साथ एसएसबी की 12 बटालियन करती है, जिसकी मॉनिटरिंग मुजफ्फरपुर, बेतिया और पूर्णिया सेक्टर के डीआईजी करते हैं। पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल और अररिया से भारत-नेपाल बॉर्डर बिहार से सटा हुआ है। नेपाल के 12 जिले बिहार से सटे हैं।

आरपीएफ भी है गणतंत्र दिवस को लेकर चौकस

इधर, रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) भी गणतंत्र दिवस को लेकर चौकस है। गणतंत्र दिवस को लेकर फिलहाल ट्रेनों में सघन तलाशी, यात्रियों की जांच और रेलवे ट्रैक की नियमित निगरानी की जा रही है। मुजफ्फरपुर आरपीएफ के प्रभारी इंस्पेक्टर पीएस दूबे ने बताया कि गणतंत्र दिवस को लेकर आरपीएफ भी अलर्ट है। सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। आने वाले दिनों में इसे और तेज किया जाएगा। खासकर दिल्ली, अम़ृतसर, जयनगर, सहरसा आदि की ओर से आने वाली ट्रेनों की निगरानी की जा रही है।

 

Scroll to Top