उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच) अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में सोमवार की देर रात छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए. जिसमें फायरिंग होने से तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए. जानकारी सामने आ रही है कि ये गोलियां यूनिवर्सिटी के नार्थ हॉल हॉस्टल में चली हैं. फिलहाल घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. तो दूसरी ओर इस घटना के बाद बड़ी संख्या में छात्र इसका विरोध करने के लिए कैंपस के पास ही एकत्र हो गए
तो दूसरी ओर फायरिंग की इस घटना में एक होम्योपैथिक डॉक्टर समेत तीन लोगों को गोली लगी है. सभी का इलाज मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है. घटना को लेकर अभी तक जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक, सोमवार की देर रात 11 बजे के आस-पास कुछ स्टूडेंट एएमयू (अलीगढ़ मुस्लिम युनिवर्सिटी) के वीएम हॉल के पास बैठे थे और वहां एक गुट के कुछ लोग आए व फायरिंग शुरू कर दी. इन सभी लोगों ने अपना मुंह ढ़क रखा था
