ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य की मांग

लखनऊ  (मानवीय सोच)  राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य सैयद शहजादी ने लखनऊ में चार दिवसीय दौरा किया और कहा कि यहां की तमाम समस्याओं का अध्ययन किया गया है। बुधवार को उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सबसे अहम समस्या यह सामने आई है कि बौद्ध धर्म के लोगों को अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र जारी नहीं किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बौद्ध अल्पसंख्यक वर्ग में शामिल हैं और तत्काल इस वर्ग के लोगों को प्रमाण पत्र जारी किए जाएं। इसके अलावा मदरसों की शिक्षा को बेहतर बनाने, काबिल शिक्षक रखने आदि पर भी बात हुई।

उन्होंने कहा कि अधिकारियों से मीटिंग के दौरान कहा गया कि मदरसों में शिक्षकों की नियुक्ति का अधिकार सरकार को दिया जाए लेकिन यह संभव नहीं है क्योंकि अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थाओं को अपने शिक्षकों की नियुक्ति करने का संवैधानिक अधिकार है। हां, नियुक्ति प्रक्रिया को और मजबूत किया जा सकता है। मदरसा शिक्षक पात्रता परीक्षा आदि लागू किया जा सकता है।

Scroll to Top