ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# अवैध खनन के मामले में घिरे भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह

गोंडा : (मानवीय सोच) राष्ट्रीय हरित अधिकरण नई दिल्ली (एनजीटी) ने कैसरगंज से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर अवैध खनन कराने की शिकायत पर कार्रवाई शुरू की है। एनजीटी ने राजाराम सिंह की शिकायत पर जिलाधिकारी नेहा शर्मा से एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है।

इसके साथ ही सात नवंबर को मामले की सुनवाई के लिये तारीख मुकर्रर की है। कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह महिला पहलवानों के आरोपों का अभी सामना कर रहे थे कि अवैध खनन के आरोपों से घिर गए हैं।

आरोप है कि वह 700 ट्रकों से अवैध बालू खनन करा रहे हैं। उन पर नवाबगंज के साथ ही जैतपुर व माझाराठ आदि सरयू नदी के तटवर्ती गावों में बालू खनन कराए जाने का आरोप है। एनजीटी के निर्देश पर जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने पूरे मामले की जांच कराने के लिए अपर जिलाधिकारी सुरेश कुमार सोनी की अध्यक्षता में समिति गठित की है।

Scroll to Top