ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

असम उपचुनाव : आप ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

जहां एक तरफ आम आदमी पार्टी (आप) ने बीते शनिवार को कहा कि अरविंद केजरीवाल, आतिशी और भगवंत मान समेत उसके शीर्ष राष्ट्रीय नेता असम उपचुनाव में प्रचार करेंगे। वहीं आम आदमी पार्टी ने यहां 5 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान समेत 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। लिस्ट में केजरीवाल और मान के अलावा मनीष सिसोदिया, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी, पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह, डॉ संदीप पाठक, राघव चड्ढा, एन.डी. गुप्ता, हरभजन सिंह के नाम भी शामिल हैं।

आम आदमी पार्टी (आप) ने बीते गुरुवार को घोषणा की थी कि वह असम में आगामी 13 नवंबर को होने वाले उपचुनाव में दो सीट पर चुनाव लड़ेगी और उसने बेहाली और सामागुरी निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे। बेहाली और सामागुरी के अलावा ढोलई (सुरक्षित), सिदली (सुरक्षित) और बोंगाईगांव में भी उपचुनाव होंगे। 

जानकारी दें कि, मौजूदा विधायकों के लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद उपचुनाव जरूरी हो गया है। ‘आप’ के पूर्वोत्तर समन्वयक राजेश शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष मनोज धनोवर ने कहा था कि हाली और सामगुरी से पार्टी के उम्मीदवार क्रमशः अनंत गोगोई और नूरुल अमीन चौधरी हैं। हालांकि, इस उपचुनाव में प्रचार के लिए अन्य प्रमुख राष्ट्रीय दल, जैसे भाजपा और कांग्रेस मुख्य रूप से असम के अपने-अपने नेताओं पर ही निर्भर रहेंगे। असम में धोलाई (आरक्षित), सिदली (आरक्षित), बोंगाईगांव, बेहाली और सामगुरी विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव कराये जा रहे हैं। इस साल हुए लोकसभा चुनाव में इन निर्वाचन क्षेत्रों के प्रतिनिधियों के जीतने के कारण ये सीट रिक्त हुई थीं।

Scroll to Top