ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

आंध्र प्रदेश में बने 13 नए जिले

अमरावती (मानवीय सोच)  आंध्र प्रदेश  के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी  ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए राज्य के 13 नए जिलों का औपचारिक उद्घाटन किया. अब प्रदेश में जिलों की कुल संख्या 26 हो गई है.

नए जिलों में दरवाजे तक पहुंचेगी योजनाएं

रेड्डी ने नए जिलों के गठन के लिए लोगों, अधिकारियों और कर्मचारियों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी और अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा कि सरकार द्वारा घोषित योजनाओं का लोगों को लाभ मिले. उन्होंने कहा कि लोगों ने सरकार के विकेंद्रीकृत प्रशासन के तरीके को स्वीकार किया है और उसकी सराहना की है. क्योंकि योजनाएं सीधे उनके दरवाजे तक पहुंचाई जाती हैं और अब इसे जिलों में भी लागू किया जा रहा है.

‘अब आंध्र प्रदेश है 26 जिलों वाला राज्य’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘हमने ग्राम और वार्ड सचिवालयों के रूप में विकेंद्रीकृत प्रशासन के माध्यम से विकास देखा है. अब हम जिला स्तर पर भी विकेंद्रीकरण कर रहे हैं. अब से, आंध्र प्रदेश 26 जिलों वाला राज्य है. हमारे पास प्रति जिले में कम से कम एक संसदीय क्षेत्र है.’

जनता की राय के अनुसार किया गया है गठन

मुख्यमंत्री ने कहा कि 13 पुराने जिलों के नाम बरकरार रखते हुए विकेंद्रीकृत, त्वरित और संतुलित विकास और प्रशासनिक सुविधा के लिए 13 नए जिले बनाए गए हैं. रेड्डी ने कहा कि नए जिलों का गठन जनता की राय के अनुसार किया गया है. उन्होंने दावा किया कि नए जिलों का नामकरण करते समय सरकार ने स्थानीय लोगों की भावनाओं सहित विभिन्न कारकों को ध्यान में रखा.

ये बने हैं नए जिले

मुख्यमंत्री ने कहा कि 4.96 करोड़ की आबादी वाले आंध्र प्रदेश को नए जिलों की जरूरत थी. उन्होंने कहा कि कल तक हमारे पास 38.15 लाख की आबादी वाला एक जिला था, लेकिन अब 13 नए जिलों के बनने से 19.07 लाख की आबादी वाला एक जिला हो गया है. नए जिले पार्वतीपुरम मान्यम, अल्लूरी सीताराम राजू, अनाकापल्ली, काकीनाडा, कोना सीमा, एलुरु, एनटीआर, बापटला, पलनाडु, नंदयाल, श्री सत्यसाई, अन्नामय्या और तिरुपति हैं.

Scroll to Top