ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# आकांक्षा दुबे मौत मिस्ट्री, 5 माह में नहीं सुलझी गुत्थी

वाराणसी : (मानवीय सोच) भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री और मॉडल आकांक्षा दुबे की मौत को पांच माह हो गए लेकिन इस प्रकरण की गुत्थी नहीं सुलझ सकी है। इस मामले की जांच सीबीआई या सीबीसीआईडी से कराने की मांग की गई है। इस संबंध में आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे की ओर से उनके अधिवक्ता सौरभ तिवारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गृह सचिव को पत्र भेजा है।

वहीं, आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में जिला जेल में बंद भोजपुरी गायक समर सिंह की जमानत अर्जी पर शुक्रवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। बीते 26 मार्च को आकांक्षा दुबे सारनाथ क्षेत्र स्थित एक होटल के कमरे में मृत पड़ी मिली थीं। वह अपने बेड पर बैठी हुई थी और गले पर पंखे के हुक के सहारे दुपट्टे का फंदा था।  

आकांक्षा की मां मधु दुबे की तहरीर के आधार पर सारनाथ थाने में समर सिंह और उसके दोस्त संजय सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया। सारनाथ थाने की पुलिस ने दोनों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। 

Scroll to Top