आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर लड़की से गैंगरेप

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कार के अंदर दो लोगों द्वारा 20 साल की लड़की के साथ गैंगरेप किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने सोमवार को मामले की जानकारी दी। आरोपियों ने लड़की को बिना परीक्षा दिए सर्टिफिकेट दिलाने का झांसा दिया था। उसे असली सर्टिफिकेट देने का वादा कर लखनऊ चलने के लिए कहा था।

रास्ते में कार सुनसान जगह रोककर लड़की के साथ रेप किया गया। आरोपी उसे एक्सप्रेसवे पर छोड़कर भाग गए। लड़की के साथ यह घटना 10 मई को हुई थी। वह शनिवार को शिकायत दर्ज करा पाई। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की है।

आरोप है कि पहले आगरा पुलिस ने यह कहते हुए शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया था कि अपराध लखनऊ पुलिस के अधिकार क्षेत्र में हुआ है। लड़की ने पुलिस को बताया कि वह आगरा की रहने वाली है। उसने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट देखा था। इसमें दावा किया गया था कि बिना परीक्षा दिए पढ़ाई का सर्टिफिकेट मिलेगा।