ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# आजमगढ़ में रामलीला के नाम पर अश्लीलता

आजमगढ़ : (मानवीय सोच) रामलीला के मंच से अश्लीलता परोसने का एक मामला सामने आया है। मर्यादा पुरुषोत्तम राम के लिए बने मंच पर महिला कलाकारों ने जमकर ठुमके लगाए  और वहां मौजूद लोग बगले झांकते रहे। दर्शकों में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे मौजूद रहे। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद हिन्दू संगठनों में आक्रोश व्याप्त है। शिकायत के बाद जहानागंज थाने की पुलिस ने रामलीला आयोजन समिति पर मुकदमा दर्ज किया है। 

नवरात्र के मद्देनजर इन दिनों शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक रामलीला का मंचन हो रहा है। आस्था और विश्वास के इस मंच से आयोजित कार्यक्रम के दौरान लोगों की भीड़ बटोरने को लेकर आयोजन समिति हर साल कुछ न कुछ उल्टे सीधे कार्यक्रम आयोजित करा देते है। ऐसा ही कुछ शनिवार की रात जहानागंज थाना के मुस्तफाबाद गांव में आयोजित रामलीला के मंच पर हुआ।

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की लीला शुरू होने के पूर्व ही मंच पर अश्लील गानों पर महिला कलाकारों ने अश्लील नृत्य किया। दर्शक वर्ग में काफी संख्या में बच्चे भी मौजूद रहे। भीड़ बटोरने की कवायद के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया

Scroll to Top