यूपी (मानवीय सोच) आजमगढ़ में लोकसभा उपचुनाव के लिए सियासी सरगर्मी अपने चरम पर है। भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ के पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए रविवार को पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा और बसपा पर जमकर हमला बोला। अग्निपथ योजना के खिलाफ हो रहे विरोध को लेकर विरोधियों पर जमकर बरसे।
आजमगढ़ के चक्रपानपुर क्षेत्र में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि सैफई परिवार से प्रदेश को भगवान बचाए। उन्होंने जनता से पूछा कि 2017 के पहले यूपी की क्या हालत थी। सपा और बसपा की सत्ता में प्रदेश का बुरा हाल हुआ। आज जब विकास के कार्य होते हैं तो इन्हें दिक्कत हो रही है। सीएम योगी ने कहा कि सपा और बसपा विकास कार्यों में राहू और केतु जैसे क्रूर ग्रह हैं। ये कभी नहीं चाहते कि उत्तर प्रदेश का विकास हो। जब इनके हाथ में सत्ता थी तो इन्होंने खुद का विकास किया। इनसे जितना दूर रहेंगे, उतना ही विकास हो सकेगा।
आजमगढ़ को आतंकगढ़ मत बनने दीजिए
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि आजमगढ़ को आतंकवाद का गढ़ नहीं बनने देना है। आज आजमगढ़ में अपराध पर नियंत्रण हुआ है। कहा कि मां-बहन और बेटियों की इज्जत के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे। जिन्होंने भी कानून के अपने हाथ में लिया उसके खिलाफ प्रशासन सख्त से सख्त कार्रवाई कर रही है।
अखिलेश यादव पर साधा निशाना