दिल्ली (मानवीय सोच) : सेवा बिल पास होने के बाद आप सांसद राघव चड्ढा की मुसीबत बढ़ सकती है. उन पर आरोप लगा है कि उन्होंने बिल को सेलेक्ट कमेटी के पास भेजने के प्रस्ताव में फर्जीवाड़ा किया है. गृह अमित शाह ने राज्यसभा में आरोप लगाया है कि राघव चड्ढा ने जो प्रस्ताव सदन में रखा था.
उसमें 5 सांसदों के फर्जी तरीके से हस्ताक्षर लिए हैं. बता दें कि 7 अगस्त को राज्यसभा में यह बिल पास हो गया. इससे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत विपक्षी गठबंधन को तगड़ा झटका लगा है. हालांकि आप पार्टी की तरफ से कहा गया है कि वे भलें ही सदन में लड़ाई हार गए हो, लेकिन सुप्रीम कोर्ट में अपनी लड़ाई जारी रखेंगे.
राज्यसभा में जब दिल्ली सेवा बिल पर चर्चा खत्म हुई तो उसके बाद उपसभापति हरिवंश ने इसे पारित कराने के लिए विपक्षी सदस्यों द्वारा लाए गए अमेंडमेंट को रखवाना शुरू किया. इसके बाद आप सांसद ने बिल को सेलेक्ट कमेटी के पास भी प्रस्तव सदन में रखा. हालांकि वह प्रस्ताव तभी गिर गया था. इसमें समिति सदस्यों के नाम भी थे. इस प्रस्तव 5 पांच सांसदों के नाम थे.
