ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

आपके आधार कार्ड से कितने सिम चल रहे, ब्लॉक भी कर सकेंगे

नई दिल्ली (मानवीय सोच) अगर आप कोई सिम कार्ड लेते हैं, तो उसे आधार कार्ड से लिंक्ड कराना पड़ता है. यानी उसकी केवाईसी करानी पड़ती है. इसके बाद ही सिम कार्ड एक्टिव होता है. एक आधार कार्ड से अधिकतम 9 SIM Cards खरीद सकते हैं. लेकिन सारे सिम कार्ड्स किसी एक ऑपरेटर के नहीं ले सकते है. एक ऑपरेटर के अधिकतम 6 सिम कार्ड्स ले सकते हैं. ऐसे में कई बार आपके आधार कार्ड से कोई ऐसा सिम भी एक्टिव होता है, जिसे आप इस्तेमाल तक नहीं करते. अब अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके आधार कार्ड से कितने सिम कार्ड लिंक्ड हैं तो आसानी से जान सकते हैं. आइए इसके बारे में डिटेल में बताते हैं.

टेलीकॉम विभाग के पोर्टल पर कर सकते हैं चेक 

इसके लिए आपको सरकार के टेलीकॉम विभाग के एक पोर्टल पर जाकर चेक करना होगा. जो सिम आपकी आईडी पर फर्जी तरीके से लिया गया है, उसे ब्लॉक भी कर सकेंगे. अब अगर आप कोई सिम कार्ड इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं और उसे अपने आधार कार्ड से हटाना चाह रहे हैं तो आसानी से डिस्कंटिन्यू कर सकते हैं. टेलीकॉम विभाग ने एक पोर्टल की शुरुआत की है. इसका नाम है Telecom Analytics for fraud management and consumer protection या TAFCO

कई बार फ्रॉड आपके नाम पर ले लेते हैं सिम

दरअसल, कई बार आपको पता नहीं होता है कि आपकी आईडी (आधार कार्ड) पर कितने सिम चल रहे हैं. वहीं, कई बार फ्रॉड किसी की भी आईडी से सिम ले लेते हैं और गैरकानूनी कामों को अंजाम देते हैं. इससे जिसके नाम पर सिम है, उसके लिए मुश्किल पैदा हो जाती है. ऐसे में आपके लिए यह जानना जरूरी है कि आपकी आईडी पर कितने सिम कार्ड एक्टिवेटेड हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक आईडी पर 9 सिम एक्टिवेट किए जा सकते हैं, लेकिन जम्मू-कश्मीर व उत्तर-पूर्व राज्यों की आईडी पर 6 सिम एक्टिवेट किए जा सकते हैं.

ऐसे चेक करें लिंक्ड SIM?

– सबसे पहले https://www.tafcop.dgtelecom.gov.in/ वेबसाइट पर जाएं.
– मोबाइल नंबर दर्ज करें और मोबाइल फोन पर आए OTP को भरें.
– OTP सब्मिट करने के बाद एक लिस्ट दिखेगी. इस लिस्ट में आपके लिंक्ड सिम कार्ड की डिटेल होगी.
– इस लिस्ट में जो नंबर आप इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, उसे ब्लॉक कर सकते हैं.
– कंज्यूमर को एक ट्रैकिंग आईडी दी जाएगी. इससे पता लगेगा कि आधार पर अवैध नंबर जारी करने वाले के खिलाफ क्या एक्शन लिया गया है.

Scroll to Top