ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# आयकर विभाग की टीम का ठेकेदारों के घर पर छापा

रामपुर : (मानवीय सोच) आयकर विभाग के निशाने पर फिर से सपा नेता आजम खां आ गए हैं। आयकर विभाग की टीम ने शुक्रवार की सुबह शहर में सपा नेता के करीबी ठेकेदारों के करीब आधा दर्जन से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की है। इस दौरान हड़कंप मच गया। टीम लगातार लोगों से पूछताछ करने में जुटी है।

आयकर विभाग के निशाने पर सपा नेता आजम खां काफी समय से हैं। पिछले माह विभाग की टीम ने सपा नेता आजम खां और चमरौवा के सपा विधायक नसीर अहमद के यहां कार्रवाई की थी। करीब साठ घंटे की छापेमारी के बाद टीम वापस चली गई थी। इसके बाद आयकर विभाग की टीम ने जौहर यूनिवर्सिटी को खंगाला था।

अब आयकर विभाग के निशाने पर सपा नेता के करीबी ठेकेदार निशाने पर आ गए हैं। शुक्रवार की सुबह आयकर विभाग की छह टीमों ने शहर में ठेकेदारों के यहां छापेमारी की। सूत्रों के अनुसार आयकर विभाग की टीम ने शहर कोतवाली क्षेत्र के माला रोड स्थित सपा नेता के करीबी ठेकेदार फरहत अली खां के यहां कार्रवाई की।

Scroll to Top