ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

इंडिगो यात्री से ले रहा 100 रुपये का ‘सीक्रेट चार्ज : आया ये मामला तो हुई किरकिरी

नई दिल्ली   (मानवीय सोच) बजट एयरलाइन कंपनी इंडिगो  इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। इसके पीछे एक खास तरह का चार्ज है जो कि यात्री से वसूला गया है। इस चार्ज का नाम है ‘क्यूट चार्ज’। हाल ही में एक यात्री ने हवाई टिकट सोशल मीडिया पर शेयर किया। उस यात्री के हवाई टिकट में कई तरह के चार्ज शामिल थे। इनमें एक क्यूट चार्ज भी था जिसके लिए 100 रुपये लिए गए थे। हालांकि, सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बाद एयरलाइन ने ट्वीट कर इस बारे में सफाई दी।

क्या है मामला?
शांतनू नाम के एक यूजर ने ट्वीट किया और हवाई टिकट स्क्रीनशॉट शेयर किया। इसमें कौन-कौन से चार्ज शामिल हैं इसके बारे में जानकारी दी गई है। इसी में क्यूट चार्ज का भी जिक्र है।

यात्री ने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए कहा कि मुझे पता है कि उम्र बढ़ने के साथ-साथ मैं क्यूट होता जा रहा हूं, लेकिन ऐसा कभी नहीं सोचा था कि इंडिगो इसके लिए मुझसे पैसे लेने लगेगा।

क्या होता है CUTE Fee?
बता दें कि यहां क्यूट फीस का मतलब है कॉमन यूजर टर्मिनल इक्विपमेंट से है। यात्रियों से हवाई अड्डे पर उपलब्ध मेटल डिटेक्टर, एस्केलेटर और अन्य उपकरण और सुविधाओं का उपयोग करने के लिए शुल्क लिया जाता है। ऐसे में इन सभी उपकरणों पर DGCA चार्ज वसूलता है जिसे शॉट में CUTE Fee कहा जाता है।

Scroll to Top