ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# इंडिया बैठक में किन मुद्दों पर होगी चर्चा, फारूक अब्दुल्ला ने किया खुलासा

(मानवीय सोच) : नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ की बैठक के एजेंडे में सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा यह होगा कि 2024 का चुनाव कैसे जीता जाये और चुनाव किस मुद्दे पर लड़ा जाएगा

बैठक में शामिल होने मुंबई पहुंचे जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से मुकाबला करने के लिए एक आखिरी खाका तैयार करना होगा.

उन्होंने कहा कि एक सितंबर तक यह स्पष्ट हो जाना चाहिए कि ‘इंडिया’ का संयोजक कौन होगा या पहले स्थान पर एक संयोजक की आवश्यकता है या नहीं. उन्होंने बताया कि जम्मू से पैंथर्स पार्टी भी 31 अगस्त और एक सितंबर को यहां गठबंधन की बैठक में भाग लेगी

उन्होंने कहा, ‘‘सबसे महत्वपूर्ण एजेंडा यह होगा कि चुनाव कैसे जीता जाए, हमारा मुख्य मुद्दा क्या होगा जिस पर हम चुनाव लड़ेंगे. संविधान को कैसे बचाया जाए, देश में भाईचारे की भावना को कैसे बचाया जाए और धार्मिक आधार पर पैदा हुई दरार को कैसे दूर किया जाए, इस पर भी चर्चा होगी.’’

Scroll to Top