ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

इन राज्यों से पीएम मोदी ने की अपील, पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करके लोगों को राहत दें

नई दिल्ली (मानवीय सोच) देश में कोरोना को लेकर समीक्षा बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बढ़ती ईंधन की कीमतों का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि केंद्र ने पिछले साल ईंधन की कीमतों पर उत्पाद शुल्क कम किया था। राज्यों की भी जिम्मेदारी है कि वे भी ऐसा करें। प्रधानमंत्री ने कहा कि केन्द्र द्वारा उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद कुछ राज्यों ने पेट्रोल, डीजल पर करों में कटौती नहीं की, यह लोगों के साथ अन्याय है।

प्रधानमंत्री मोदी ने उन राज्यों से ईंधन पर वैट कम करने का आग्रह किया, जिन्होंने ऐसा नहीं किया है। महाराष्ट्र, बंगाल, तेलंगाना जैसे राज्यों में ऊंची दरों का जिक्र किया। उन्होंने कहा, “केंद्र ने पिछले नवंबर में ईंधन की कीमतों पर उत्पाद शुल्क कम किया और राज्यों से भी कर कम करने का अनुरोध किया। कुछ राज्यों ने भारत सरकार की भावना के अनुरूप टैक्स कम कर दिया लेकिन कुछ राज्यों ने अपने लोगों को इसका कोई लाभ नहीं दिया। इस वजह से इन राज्यों में पेट्रोल डीजल की कीमतें अन्य राज्यों के मुकाबले कहीं ज्यादा हैं।”

पीएम ने कहा, “यह एक तरह से इन राज्यों के लोगों के साथ अन्याय तो है ही, साथ ही पड़ोसी राज्यों को भी नुकसान पहुंचाता है। मैं किसी की आलोचना नहीं कर रहा हूं, लेकिन महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, झारखंड, तमिलनाडु से अनुरोध करता हूं कि अब वैट कम करें और लोगों को लाभ दें।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा शासित कर्नाटक का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जो राज्य टैक्स में कटौती करते हैं उन्हें राजस्व की हानि होती है। पीएम ने कहा, “जैसे अगर कर्नाटक टैक्स में कटौती नहीं करता तो उसे इन 6 महीनों में 5 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का राजस्व मिलता। अगर गुजरात ने टैक्स कम नहीं किया होता तो उसे भी साढ़े तीन चार हजार करोड़ रुपये का राजस्व मिलता।”

Scroll to Top