ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

इलाज के लिए हाथ जोड़ते रहे अबरार अहमद

लखनऊ के दुबग्गा इलाके के रहने वाले 60 वर्षीय अबरार अहमद की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. अबरार के परिजनों ने केजीएमयू के लारी कार्डियोलॉजी विभाग पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं. मिली जानकारी के मुताबिक, अबरार अहमद का साल 2018 से केजीएमयू के लारी कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट में हार्ट से जुड़ी समस्या का इलाज चल रहा था. शुक्रवार (24 नवंबर) की देर रात उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द हुआ.  इस दौरान परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया.

अस्पताल में पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने अबरार अहमद का इलाज शुरू किया. आरोप है कि उन्हें कई इंजेक्शन लगाए गए. परिजनों का कहना है कि इंजेक्शन लगाए जाने के कुछ ही समय बाद उनकी तबीयत और बिगड़ गई. मरीज के नाक और मुंह से खून बहने लगा। इसके बावजूद, डॉक्टरों ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया. परिजनों का कहना है कि अस्पताल की ओर से समय पर सही इलाज नहीं दिया गया, जिसकी वजह से अबरार की हालत गंभीर होती चली गई और उनकी मौत हो गई 

Scroll to Top