प्रयागराज : (मानवीय सोच) इलाहाबाद विश्वविद्यालय में हिस्ट्री डिपार्टमेंट के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विक्रम ने एक बार फिर विवादित टिप्पणी की है. प्रोफेसर ने एक पोस में लिखा, ‘यदि आज प्रभु श्री राम होते तो मैं ऋषि शम्भुक का वध करने के लिए उनको आईपीसी की धारा-302 के तहत जेल भेजता. यदि आज कृष्ण होते तो महिलाओं के साथ सेक्सुअल हैरेसमेंट के केस के लिए उनको भी जेल में भेजता ?
इस विवादित टिप्पणी के बाद लोग आक्रोशित हो उठे. बजरंग दल संयोजक शुभम कुशवाहा ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने कहा कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. विक्रम ने हिंदू देवी-देवताओं पर अपमानजनक टिप्पणी करके हिंदू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम किया है. उन्होंने पुलिस से प्रोफेसर को अरेस्ट करने और विश्वविद्यालय प्रशासन से उचित कदम उठाने की मांग की
