ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के घर पर ड्रोन हमला

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के निजी आवास को निशाना बनाकर ड्रोन हमला किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से यह खबर सामने आई है। लेबनान से यह ड्रोन हमला किया गया, जिसके बाद इस हमले का शक हिजबुल्ला पर जताया जा रहा है। इस हमले में किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। हिजबुल्ला द्वारा लगातार लेबनान से इस्राइल पर रॉकेट और ड्रोन्स दागे जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि यह ड्रोन हमला इस्राइल के काएसेरिया इलाके में स्थित पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के निजी आवास पर हुआ।

हमले के वक्त बेंजामिन नेतन्याहू घर पर मौजूद नहीं थे। हमले में किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। सोशल मीडिया में सऊदी अरब के मीडिया चैनल के हवाले से दावा किया गया है। अब इस्राइली मीडिया के अनुसार, इस्राइली पीएमओ ने भी नेतन्याहू के निजी आवास पर हमले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हमले के वक्त न पीएम नेतन्याहू और न ही उनकी पत्नी मौजूद थे, जिससे इस हमले में किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। इस्राइली सेना ने बताया कि लेबनान से तीन ड्रोन दागे गए थे, जिनमें से दो ड्रोन को हवाई सुरक्षा प्रणाली ने हवा में ही तबाह कर दिया। वहीं एक ड्रोन रिहायशी इमारत से टकराया।

इसी इमारत में बेंजामिन नेतन्याहू का निजी आवास होने का दावा किया जा रहा है। इससे पहले इस्राइली सेना ने बताया कि लेबनान से एक रॉकेट इस्राइली शहर हाइफा पर दागा गया था। इस हमले के चलते हाइफा के चेतावनी सायरन बजने लगे। हालांकि यह रॉकेट खुले इलाके में गिरा, जिससे किसी नुकसान की खबर नहीं है।  आईडीएफ घटनाओं की जांच कर रही है।   इस्राइली सेना ने हाल ही में गाजा में हमास प्रमुख याह्या सिनवार को ढेर किया है। हालांकि बेंजामिन नेतन्याहू ने सिनवार की मौत के बाद कहा था कि जंग अभी भी जारी है। इससे पहले इस्राइली सेना द्वारा हमास के लगभग सारे शीर्ष कमांडर्स और हिजबुल्ला के शीर्ष नेतृत्व का भी सफाया कर दिया गया है। हिजबुल्ला और हमास ने भी इस्राइल के साथ जंग जारी रहने की बात कही है।  ऐसे में माना जा रहा है कि जवाबी कार्रवाई के तहत हिजबुल्ला द्वारा ये हमले किए जा रहे हैं। 

Scroll to Top