दिल्ली : (मानवीय सोच) नई शराब नीति के कथित घोटाले में ईडी की आप सांसद संजय सिंह पर की गई कार्रवाई के बाद ईडी और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की देश के चार राज्यों में छापेमारी चल रही है. जिसमें कई राजनीतिक दलों के नेताओं के आवासों और संस्थानों पर छापा पड़ा है. ईडी ने जहां एक तरफ नगर पालिका भर्ती घोटाला मामले में पश्चिं बंगाल सरकार में मंत्री रथिन घोष के आवास पर छापा डाला है तो वहीं आईटी की टीम ने चेन्नई में DMK सांसद के घर पर रेड डाली है.
इसके अलावा तेलंगाना में BRS और कर्नाटक के शिवमोगा में DCC बैंक के चेयरमैन के आवास पर भी आईटी की टीम जांच करने के लिए पहुंची है. पश्चिम बंगाल के मंत्री के आवास समेत 13 ठिकानों पर ईडी ने एक साथ छापा मारा है. मंत्री रथिन घोष के आवास पर ईडी की टीम मौजूद है और जांच-पड़ताल कर रही है. ये कार्रवाई नगर पालिका भर्ती घोटाले में कथित तौर पर शामिल होने को लेकर की गई है. रथिन घोष के कोलकाता स्थित आवास के अलावा अन्य 13 ठिकानों पर रेड पड़ी है. रथिन घोष मध्यमग्राम सीट से टीएमसी विधायक हैं.
