ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

ईडी के दफ्तर पहुंचे आजम खां के बेटे अब्दुला, जौहर यूनिवर्सिटी के मामले में पूछताछ

लखनऊ  (मानवीय सोच) आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम से ईडी की पूछताछ शुरू हो गई है। बुधवार की सुबह अब्दुल्ला आजम ईडी के दफ्तर पहुंचे। जौहर यूनिवर्सिटी के मामले में अब्दुल्ला आजम और उनकी मां तंजीन फातिमा को ईडी ने समन जारी किया था। दोनों को 15 जुलाई से पहले राजधानी स्थित जोनल मुख्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया था।

इनसे जौहर विश्वविद्यालय के नाम पर फंड जुटाने और ट्रांसफर किए गए रुपये को लेकर पूछताछ की बात कही गई थी। इन दोनों से पूछताछ के बाद आजम खां के कुछ अन्य करीबी परिजनों को भी समन देकर पूछताछ के लिए तलब करने की तैयारी है।

जेल में बंद होने के दौरान आजम खां से 20 सितंबर 2021 को ईड़ी की टीम ने सीतापुर जेल में दो दिन पूछताछ की थी। ईडी की टीम ने रामपुर जाकर वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की जांच की थी। छानबीन में सामने आया कि जौहर विवि के निर्माण के लिए जो फंड जुटाया गया था, उसमें तंजीन फातिमा और अब्दुल्ला आजम की भूमिका संदिग्ध पाई गई थी। ईड़ी ने जौहर ट्रस्ट के साथ आजम और उनके परिजनों के तमाम बैंक खातों को भी खंगाला है। जौहर विवि मामले में आजम खां के खिलाफ ईडी ने एक अगस्त 2019 को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज किया था।

 

Scroll to Top