ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

ईडी के समन के खिलाफ कांग्रेस का ‘सत्याग्रह’, भाजपा बोली- ये नकली गांधी

नई दिल्ली   (मानवीय सोच)   नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को सोमवार को ईडी के सामने पेश होना है। इसी दिन कांग्रेस ने देशभर में प्रदर्शन करके ताकत दिखाने का प्लान बनाया है। कांग्रेस नेता मनिकम टैगोर ने कहा कि जांच एजेंसी के 25 कार्यालयों के बाहर कांग्रेस नेता प्रदर्शन करेंगे। कांग्रेस का आरोप है कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी को साजिशन फंसाया जा रहा है।

भाजपा ने भी कांग्रेस  पर पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी दोनों ही जमानत पर बाहर हैं। कल राहुल गांधी को ईडी के सामने पेश होना है और इससे पहले कांग्रेस ड्रामा कर रही है। वे अपने सभी नेताओं को दिल्ली बुला रहे हैं। इस ड्रामे का क्या मतलब है? भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, अगर दिग्विजय सिंह जैसे नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हैं तो इसका क्या मतलब है?

पात्रा ने कहा, आप प्रेस कॉन्फ्रेंस करके ड्रामा क्यों कर रह हैं? ईडी के सामने खुद को सही साबित कीजिए। सत्याग्रह क्या होता है? इन नकली गांधियों द्वारा नकली सत्याग्रह को देखकर गांधी जी को भी शर्म आ जाएगी। राहुल गांधी को कानून का उल्लंघन नहीं करना चाहिए  क्योंकि यह राजनीति का मामला नहीं है।

बता दें कि राहुल गांधी को 2 जून को पूछताछ के लिए बुलाया गया था लेकिन कांग्रेस नेता ने दूसरी तारीख की मांग की थी क्योंकि उस वक्त वह देश से बाहर थे। वहीं सोनिया गांधी को 8 जून को बुलाया गया था। लेकिन कोरोना की वजह से उनकी भी तारीख आगे बढ़ाकर 23 जून कर दी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक उनका स्वास्थ्य अब ठीक है और जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।

बता दें कि कांग्रेस ने अपने शीर्ष नेताओं और सांसदों से कहा है कि वे नई दिल्ली स्थिति ईडी के मुख्यालय तक मार्च निकालें और सरकार द्वारा एजेंसियों के कथित दुरुपयोग के खिलाफ सत्याग्रह करें। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा, कांग्रेस ने 90 करोड़ रुपये का लोन नेशनल हेराल्ड को दिया था क्योंकि अखबार उस समय नुकसान में चल रहा था। देश में ऐसा कोई कानून नहीं है जो कि यह कहता हो कि कोई राजनीतिक दल अखबार को कर्ज नहीं दे सकता है।

 

Scroll to Top